पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार 29 मई 2026 को अंचल निरीक्षक, सुरसंड के नेतृत्व में सरयूग उच्च विद्यालय, सुरसंड में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को सामाजिक और कानूनी रूप से महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के दौरान एनडीपीएस (मादक पदार्थ निषेध), साइबर अपराध, बाल विवाह, मानव तस्करी तथा अवैध इमिग्रेशन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर ठगी से बचाव के उपायों, बाल विवाह के कानूनी परिणामों तथा मानव तस्करी एवं अवैध रूप से विदेश भेजने वाले गिरोहों से सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि युवाओं और विद्यार्थियों को जागरूक, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से जिले में लगातार ऐसे जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version