सीतामढ़ी, 19 जुलाई 2026। जिले के सुप्पी थाना के नवनिर्मित भवन का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रीगा विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए थाना भवन का उद्घाटन किया और भवन में प्रवेश किया।

उद्घाटन के बाद विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों, कार्यालय व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से जायजा लिया।

नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिस कार्यों के संचालन में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही आम नागरिकों को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

पुलिस विभाग के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन में सहायक साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक और आम लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version