सीतामढ़ी जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को पूरी गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।

पुलिस विभाग के अनुसार प्रत्येक महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिलाओं द्वारा दिए गए प्रत्येक आवेदन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतों का निष्पक्ष, संवेदनशील और न्यायसंगत तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें। इसी दिशा में सभी थानों में शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है और प्राप्त मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version