सीतामढ़ी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। गश्ती दल इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
पुलिस का उद्देश्य अपराध की संभावनाओं को रोकना, आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना तथा वित्तीय संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सीतामढ़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
