सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने नगर निकाय क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को वार्ड स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी ऋची पांडेय ने आदेश जारी करते हुए सहयोग शिविर के सफल संचालन, प्राप्त आवेदनों के संधारण, पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि और लंबित मामलों के निष्पादन की निगरानी के लिए “सहयोग शिविर कोषांग” का गठन किया है।

नगर निगम सीतामढ़ी के नगर आयुक्त डॉ. गजेन्द्र सिंह को इस कोषांग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके नेतृत्व में गठित टीम में विभिन्न नगर निकायों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

कोषांग में उप नगर आयुक्त कुलदीप सिन्हा, नगर परिषद जनकपुर रोड के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, नगर परिषद बैरगनिया के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर पंचायत बेलसंड के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार तथा सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राहुल कुमार को सदस्य बनाया गया है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नगर निकाय क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version