सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच के साथ-साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के साथ जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।
