सीतामढ़ी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतामढ़ी श्री अखिलेश कुमार का के मार्गदर्शन में इस अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

📜 किन-किन मामलों का होगा निपटारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • आपराधिक मामले
  • दुर्घटना बीमा दावा
  • पारिवारिक वाद
  • श्रम वाद
  • भू-अधिग्रहण वाद
  • राजस्व संबंधी वाद (अधीनस्थ न्यायालय में लंबित)
  • माप-तौल वाद
  • वन अधिनियम से जुड़े मामले
  • बैंक ऋण वाद
  • 138 एनआई एक्ट से संबंधित वाद

📩 नोटिस और पक्षकारों की भागीदारी प्राधिकरण कार्यालय द्वारा लगभग चार हजार पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इनकी तामिला थाना एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से कराई जा रही है।

सचिव ने बताया कि विभागीय वाद जैसे विद्युत, मापतौल, श्रम और वन विभाग से जुड़े मामलों में यदि किसी पक्षकार को नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे सीधे राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन गठित बेंच में उपस्थित होकर समझौता राशि जमा कर अपने वाद का निष्पादन करा सकते हैं।

📢 प्रचार-प्रसार और जागरूकता राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। साथ ही विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से पैनल अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को जानकारी दी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version