सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें।

महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, गोपनीयता और विधिसम्मत कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version