आज दिनांक 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2026 के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
सीतामढ़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
