सीतामढ़ी। सीतामढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकोर गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा पाकिस्तान स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि आरोपितों के विरुद्ध प्रथमदृष्टया देशविरोधी गतिविधियों की योजना बनाने से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपित

  • मो. अखलाख (लगभग 29 वर्ष), निवासी- टकोर गांव, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी।
  • मो. अरमान (लगभग 28 वर्ष), निवासी- टकोर गांव, थाना- गाढ़ा, जिला- सीतामढ़ी।

बरामदगी

  • तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version