पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version