सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत टाइगर गश्ती दल बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित घटना से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। टाइगर गश्ती दल की यह विशेष जांच अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version