सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीम बैंकिंग प्रतिष्ठानों, ATM, ज्वैलरी दुकानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी और सुरक्षा जांच जारी रखी जा रही है।
