सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच के साथ-साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगातार जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version