सीतामढ़ी पुलिस ने रूसीसैदपुर थाना कांड संख्या 149/25 एवं 32/26 तथा गाढ़ा थाना कांड संख्या 17/26 से जुड़े लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुजफ्फरपुर में एक जिला परिषद सदस्य की हत्या की साजिश को विफल कर दिया है।
पुलिस कार्रवाई में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल शिवम कुमार पहले दरभंगा में घटित एक हत्या मामले में सजा प्राप्त कर चुका है और फरार चल रहा था। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल की आवश्यकता पड़ने पर आरोपियों ने रूसीसैदपुर और गाढ़ा थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
जिला तकनीक शाखा और मानवीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में रूसीसैदपुर थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📌 गिरफ्तार आरोपी
- शिवम कुमार, उम्र 24 वर्ष, वार्ड संख्या-12
- गौतम कुमार, उम्र 19 वर्ष, वार्ड संख्या-10
- सोनू कुमार चौधरी, उम्र 19 वर्ष, वार्ड संख्या-09
- बलराम कुमार, उम्र 20 वर्ष
- रितेश कुमार, सभी निवासी ग्राम बघारी, थाना रूसीसैदपुर, जिला सीतामढ़ी
📌 बरामदगी
- देसी कट्टा – 02
- जिंदा कारतूस – 02
- मादक पदार्थ – 180 ग्राम
- लूटी गई मोटरसाइकिल – 02
- मोबाइल – 01
