पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है तथा मामलों में निष्पक्ष, त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है।

सीतामढ़ी पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया गया है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता और न्याय मिल सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version