सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटों में सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में कुल 153 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी का विवरण:

  • हत्या – 01
  • हत्या का प्रयास – 01
  • चोरी – 05
  • उत्पाद अधिनियम व अन्य – 05
  • वारंट/कुर्की – 86
  • जमानतीय – 01
  • अजमानतीय – 02
  • रिकॉल – 06
  • कुल गिरफ्तारियां – 153

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version