सीतामढ़ी पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को दिया बढ़ावा, आधुनिक पोर्टलों के संचालन का मिला प्रशिक्षण

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार, 29 जुलाई 2026 को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को PSM पोर्टल, e-Summon, e-Sakshya, CCTNS, समन्वय (Samanvay) पोर्टल तथा ICJS के प्रभावी संचालन और उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पुलिस कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित और दक्ष बनाने के तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

दैनिक पुलिस कार्यों में प्रभावी उपयोग पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को इन पोर्टलों के दैनिक पुलिस कार्यों में समुचित एवं दक्षतापूर्ण उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग से अनुसंधान, समन सेवा, साक्ष्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से लैस करना तथा नागरिकों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version