सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोखड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खड़का, वार्ड नं. 15 में छापामारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच में अवैध हथियार से संबंधित फोटो एवं वीडियो मिले। आरोपी के निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बोखड़ा थाना कांड संख्या-113/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • रौशन ठाकुर, ग्राम-खड़का, वार्ड नं. 15, थाना-बोखड़ा, जिला-सीतामढ़ी

बरामदगी:

  • देशी कट्टा – 01
  • जिंदा कारतूस – 01
  • मोबाइल फोन – 01
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version