सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 02/05/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[02/05, 5:46 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार आज दिनांक 02.05.2026 को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, यातायात के नेतृत्व में विद्या मंदिर विद्यालय,सीतामढ़ी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

इस दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी एवं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशा कर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, सड़क पर सतर्क एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का यातायात पुलिस टीम द्वारा सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया तथा विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का भी संदेश दिया गया।

अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

सीतामढ़ी पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version