सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 69.60 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version