सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 93/25 से जुड़े दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी बाल्मीकि राय, निवासी बिलन्दपुर, थाना महिंदवारा, जिला सीतामढ़ी, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version