समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 08 /04/2026

⬛️श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला के सुचारू संचालन हेतु न्यास समिति का गठन
मधुबनी, दिनांक 08/04/26 ——— :
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना द्वारा जिले के प्रतिष्ठित आस्था केंद्र श्री कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला, रहिका के सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अधिसूचना जारी कर एक नई न्यास समिति का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में जिले के प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से आम सूचना प्रकाशित कर दिनांक 23 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के समुचित परीक्षण के उपरांत समिति का गठन किया गया है।
📜 गठित न्यास समिति का विवरण निम्नलिखित है —
🔹 पदेन अध्यक्ष – अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी,
🔹 उपाध्यक्ष – श्री प्रभात रंजन
🔹 सचिव – श्री सुदर्शन कुमार
🔹 कोषाध्यक्ष – श्री संतोष कुमार झा
👥 सदस्यगण —
श्री रितेश कुमार मिश्रा
श्री प्रभु जी झा
श्री जवाहर लाल प्रसाद
श्री राजकिशोर सफी।
श्री श्रीराम कुमार यादव
श्री सियाराम महतो
श्री प्रदीप कुमार यादव
यह नवगठित समिति मंदिर एवं धर्मशाला के समुचित प्रबंधन, वित्तीय पारदर्शिता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार एवं धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

समिति से अपेक्षा की गई है कि वह मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्थापन एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करे, जिससे यह पवित्र स्थल और अधिक सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बन सके।– —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version