शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीतामढ़ी जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सजगता एवं सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

सीतामढ़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सीतामढ़ी पुलिस आपकी सुरक्षा, शांति एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version