समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -11/04/2026
=================== ■ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण।————————डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने जारी किया संयुक्त आदेश।—————————————- प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को किया गया ब्रीफिंग। ——————- सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों के आस- पास निषेधाज्ञा होगी लागू।————————— ————————————– किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट,आदि किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री या व्हाइटनर, इरेज़र अथवा ब्लेड जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। ————————– किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए अविलम्ब आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।———————सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी के द्वारा भी रखी जायेगी कड़ी नजर। ————————– जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर।———————– किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब होगी कड़ी *कार्रवाई।———— ————————- ——————————– *मधुबनी-11 अप्रैल 2026——————————–सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह परीक्षा तीन चरणों में दिनांक 14 अप्रैल 2026, 15 अप्रैल 2026, 17 अप्रैल 2026, 18 अप्रैल 2026, 20 अप्रैल 2026 एवं 21 अप्रैल 2026 को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—
🕙 प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
🕝 द्वितीय पाली: अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण दो अनुमंडलों—अनुमंडल सदर, मधुबनी एवं झंझारपुर अनुमंडल—में किया गया है।
📍 परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थियों की संख्या:
अनुमंडल सदर, मधुबनी: 1,368 परीक्षार्थी
झंझारपुर अनुमंडल: 3,516 परीक्षार्थी
👉 कुल परीक्षार्थी संख्या: 4,884
📌 प्रमुख प्रशासनिक व्यवस्था:
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी, मधुबनी को समग्र पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
परीक्षा संयोजक (Exam Coordinator) एवं सहायक परीक्षा संयोजक की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात रहेंगे।
कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी, चेकिंग एवं नियंत्रण व्यवस्था लागू रहेगी।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार अथवा अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें एवं परीक्षा के सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आज डीआरडीए सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा संचालित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग भी किया गया।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा परीक्षा संयोजक है वही अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन सहायक परीक्षा संयोजक है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के तेज-तर्रार पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गयाहै साथ ही जिलास्तरीय तेज -तर्रार पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version