नगर क्षेत्र के किला रोड स्थित लस्सी कारोबारी के साथ चेन छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार देर रात कोदोपुर में मित्र के यहा से पार्टी कर लौट रहे राजेश पाल की चेन छीन कर चोर कटेसर की ओर भाग निकले।
घटना के बाद राजेश ने 112 व रामनगर पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पहुंची पुलिस राजेश पर घटना सही न होने का दबाव बनाती रही, गुरुवार दिन भर पुलिस मामले को दबाती रही। देर शाम राजेश ने पूरे मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रामनगर पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नही किया है।
बीते दिनों भी नवरात्र के समय रामपुर निवासी महिला मेला घूमने आयी थी तब भी स्नेचर महिला की चेन छीन कर टेंगरा मोड़ की ओर भाग निकले थे। उस मामले में भी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन आज तक स्नेचरों का कुछ पता नहीं चल सका। बीते 25 दिन में सरेराह दो चेन स्नेचिंग से नगर के लोगों मे भय का माहौल है वही लोग पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रहे है।
