राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (RSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या दिल्ली से वाराणसी पहुंच चुके हैं और वहीं रात्रि विश्राम कर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान पंकज धवरैय्या भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन और समर्थकों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से समाज के लोगों और समर्थकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का परिचय दें।
संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति समाज की एकजुटता का संदेश देगी और सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक सहभागिता को भी मजबूत करेगी।
संपर्क सूत्र: 9193855021
