प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–18 जून 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

 

शांतिपूर्ण ,स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर प्रतिनियुक्त जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों,केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज विमर्श सभा कक्ष में की गई। जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की दिशा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।उन्होंने स्पष्ट कहा की उक्त परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के मद्देनजर ट्रैफिक डीएसपी, अग्निशमन,सिविल सर्जन,कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 06226–250317/18 है।
एसडीओ सीतामढ़ी सदर एवं एसडीपीओ सीतामढ़ी सदर –1 विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। शांतिपूर्ण परीक्षा के संचालन के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। केंद्र वार जोनल,उड़नदस्ता एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृजकिशोर पांडे, अनुमंडल अधिकारी सदर,अनुमंडल पुलिस अधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस
प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version