समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 21/03/2026
⬛️ मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आज मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित।———–— कल 22मार्च बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज के कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का मिलेगा अवसर।————————————– मधुबनी 21मार्च 2056—।
जिले में कल शुक्रवार की संध्या से लगातार हो रही वर्षा एवं वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन आज संध्या में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय आमजन, कलाकारों एवं प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
■ कलाकारों को मिलेगा नया मंच – कल बिहार दिवस पर करेंगे प्रस्तुति
आज आयोजित होने वाले सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों एवं प्रतिभागियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें आगामी बिहार दिवस के अवसर पर कल 22मार्च को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन भी सुनिश्चित होगा और कार्यक्रम की गरिमा भी बनी रहेगी।
■ प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
==================– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
