पुलिस अधीक्षक का कार्यालय,सीतामढ़ी
दिनांक-29-01-2026
मेजरगंज थाना: अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
दिनांक 28.01.2026 को मेजरगंज थानांतर्गत वाहन जाँच के दौरान डाकबंगला, मेजरगंज के पास एक संदिग्ध चारपहिया
वाहन सवार व्यक्ति को द्वारा पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में अवैध मादक पदार्थ, आग्नेयास्त्र, कारतूस, जाली नेपाली नोट एवं
अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
बरामद सभी सामग्रियों को विधिवत जब्त करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे एवं पीछे की कड़ियों
का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में मेजरगंज थाना कांड संख्या–39/26 दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा
रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण :
आदित्य राज उर्फ छोटु सिंह, उम्र लगभग 31 वर्ष, सा०—कु आड़ी मदन, वार्ड नं० 01,थाना—मेजरगंज, जिला—सीतामढ़ी।
बरामदगी :
पिस्टल — 01
जिंदा कारतूस — 03
मादक पदार्थ — 14 पुड़िया
जाली नेपाली नकद राशि — ₹4,81,000/मोबाइल फोन (सिम सहित) — 01 (जिसमें जाली नेपाली नोटों के अवैध कारोबार से संबंधित आपत्तिजनक चैट एवं
वीडियो पाए गए हैं)
सीतामढ़ी पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर!!
