मधुबनी, 11 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त और चिन्हित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मधुबनी जिले से संबंधित आवेदनों की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम के लिए मधुबनी जिले के कुल 20 आवेदन राज्य स्तर पर चिन्हित किए गए हैं। इन सभी आवेदनों से संबंधित आवेदकों को मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम में बुलाया गया है। चिन्हित आवेदनों में शिक्षा विभाग के 3, ऊर्जा विभाग के 5, पुलिस विभाग का 1, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का 1, ग्रामीण कार्य विभाग का 1, समाज कल्याण विभाग का 1 और राजस्व विभाग के 8 आवेदन शामिल हैं।
12 आवेदनों का निष्पादन पूरा
जिला प्रशासन के अनुसार, मधुबनी से संबंधित चिन्हित 20 आवेदनों में से 12 का निष्पादन पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 8 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री सहयोग कार्यक्रम के दौरान मधुबनी जिले के 3 आवेदकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं मामलों से संबंधित जानकारी साझा की।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित सभी आवेदनों का अगले 10 दिनों के भीतर हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने और प्रत्येक मामले का नियमानुसार त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
7 से 10 दिनों में लंबित मामलों के निपटारे का दावा
मधुबनी जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि शेष आवेदनों का अगले 7 से 10 दिनों के भीतर निष्पादन कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मधुबनी समाहरणालय स्थित वीसी कक्ष से जिलाधिकारी आनंद शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संतोष कुमार और अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश रंजन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Madhubani #MadhubaniNews #BiharNews #SamratChaudhary #CMBihar #MukhyamantriSahyogKaryakram #BiharGovernment #DistrictAdministration #PublicGrievance #GovernmentSchemes #AnandSharma #BiharNewsUpdate
