प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 02 अक्टूबर 2026

महात्मा गाँधी जी के विचार आज भी हैं प्रासंगिक और पथप्रदर्शक : उप विकास आयुक्त

🔹उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करने का लें संकल्प।

♦️महात्मा गाँधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

♦️जिला मुख्यालय सीतामढ़ी के गांधी चौक अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती के द्वारा माल्यापर्ण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

🔹इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है।

♦️उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्य में आत्मसात करेंगे। गांधी जी का मार्ग ही हमें समाज और राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण बनाने की प्रेरणा देता है।
मौके पर उपस्थित अधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व, संजीव कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार,निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों भी ने माल्यार्पण की एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version