मधुबनी, 10 अगस्त 2026। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में जुलाई 2026 की पेंशन राशि का DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान राज्य के सभी छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 1 करोड़ 1 लाख 32 हजार 888 लाभार्थियों के खातों में कुल 11 अरब 57 करोड़ 71 लाख 84 हजार 700 रुपये की राशि भेजी गई।

मधुबनी जिले में इस अवसर पर 4 लाख 88 हजार 940 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 55 करोड़ 65 लाख 45 हजार 300 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। जिला प्रशासन के अनुसार, यह राशि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है।

NIC वीसी कक्ष से हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

मधुबनी समाहरणालय स्थित NIC वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 4,88,940 पेंशनधारियों के खातों में 55.65 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण पात्र लाभार्थियों को समय पर इसका लाभ मिल रहा है।

छह सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत हुआ भुगतान

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत किए गए भुगतान की जानकारी भी दी। उनके अनुसार—

  • बिहार राज्य निःशक्ता पेंशन योजना के 8 लाख 83 हजार 168 पेंशनधारियों को करीब 99 करोड़ 31 लाख 55 हजार 700 रुपये का भुगतान किया गया।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्ता पेंशन योजना के 81 हजार 816 लाभार्थियों को 9 करोड़ 17 लाख 56 हजार 300 रुपये दिए गए।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 23 लाख 26 हजार 100 पेंशनधारियों को 2 अरब 58 करोड़ 9 लाख 18 हजार 300 रुपये की राशि मिली।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 5 लाख 16 हजार 624 पेंशनधारियों को 60 करोड़ 99 लाख 3 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया।
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 8 लाख 48 हजार 61 लाभार्थियों को 95 करोड़ 25 लाख 44 हजार 500 रुपये हस्तांतरित किए गए।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 54 लाख 77 हजार 119 लाभार्थियों को 6 अरब 34 करोड़ 89 लाख 6 हजार 600 रुपये की राशि दी गई।

वृद्ध, दिव्यांग और असहाय महिलाओं को आर्थिक संबल

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और असहाय महिलाओं को आर्थिक सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला प्रशासन सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से संवाद कर पेंशन योजना से जुड़े उनके अनुभव भी जाने। लाभार्थी इंद्रकला देवी, सुनीता देवी, मेहरून निशा, राधा देवी, रामचंद्र राम और भोला प्रसाद ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार राय के अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े दर्जनों लाभार्थी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version