मधुबनी, 3 नवंबर। मधुबनी के वाटसन उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तलवारबाजी की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिसके परिणाम हैं:-
अंडर-14 आयु वर्ग
ईपी (epee) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – खुशी कुमारी (पटना प्रमंडल)
रजत पदक – अर्पिता कुमारी (पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – प्रियांशी जायसवाल (पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – माही साह (पटना)
फॉयल (Foil) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – रश्मि कुमारी (पटना प्रमंडल)
रजत पदक – अंशु सावन (भागलपुर प्रमंडल)
कांस्य पदक – अनोखी राज (पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – पिहू जायसवाल (पटना प्रमंडल)
सेबरे (sabre) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – अक्षरा कुमारी (पटना प्रमंडल)
रजत पदक- श्रृष्टि भगत (भागलपुर प्रमंडल)
कांस्य पदक – नाफिया हैयात (भागलपुर प्रमंडल)
कांस्य पदक – सोनाक्षी राज (मुंगेर प्रमंडल )
अंडर-17 आयु वर्ग
ईपी (Epee) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – पूजा कुमारी (एकलव्य)
रजत पदक – कृति कुमारी (तिरहुत प्रमंडल)
कांस्य पदक – सुबाला कुमारी (भागलपुर प्रमंडल)
कांस्य पदक – अनुष्का माही (एकलव्य)
फॉयल (Foil) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – केशर राज ( तिरहुत प्रमंडल)
रजत पदक – सामना कुमारी ( पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – सृष्टि प्रिया ( पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – निशु कुमारी (पटना प्रमंडल)
सेबरे (sabre) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – शबाना खातून ( एकलव्य )
रजत पदक – रुखसाना खातून ( एकलव्य)
कांस्य पदक – समृद्धि ( एकलव्य)
कांस्य पदक – सपना कुमारी ( पटना )
अंडर-19 आयु वर्ग
ईपी (Epee) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – श्रेषी सिन्हा (पटना प्रमंडल)
रजत पदक – अनुराधा कुमारी (एकलव्य)
कांस्य पदक – जूही कुमारी (तिरहुत प्रमंडल)
कांस्य पदक – ईशिका शेखर (पटना प्रमंडल)
फॉयल (Foil)स्पर्धा
स्वर्ण पदक – सुप्रिया कुमारी ( एकलव्य )
रजत पदक – ममता कुमारी (एकलव्य )
कांस्य पदक – निशा भारती (पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – सीमा कुमारी (तिरहुत प्रमंडल )
सेबरे (Sabre) स्पर्धा
स्वर्ण पदक – चहक सिंह (एकलव्य)
रजत पदक – आरुषी मेहता (पटना प्रमंडल)
कांस्य पदक – प्रेरणा (एकलव्य)
कांस्य पदक – मधु कुमारी (तिरहुत प्रमंडल)
प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस आयोजन से बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार, संदीप कुमार, राजन कुमार, अंकित कुमार ,प्रवीण कुमार ,राजेश कुमार ,शिवम कुमार, सत्यम कुमार ने अपनी अहम भूमिका रहा।
