*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
===============================
*प्रेस विज्ञप्ति*( *संशोधित* )
*दिनांक 30/06/2026*
================
⬛ *मधुबनी जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल: पहली बार डिजिटल तकनीक से 1700 से अधिक कर्मियों का पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन रैंडमाइजेशन द्वारा* *स्थानांतरण* ।
*मधुबनी, 30 जून,2026*
*मधुबनी जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सुशासन, पारदर्शिता एवं ई-गवर्नेंस को नई दिशा देते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा की सतत मॉनिटरिंग में मधुबनी जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक एवं अभिनव पहल की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशन में पहली बार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.) के ई-एप्लीकेशन के माध्यम से कार्यपालक सहायकों, आई.टी* *सहायकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों सहित 1700 से अधिक कर्मियों का ऑनलाइन रैंडमाइजेशन द्वारा स्थानांतरण एवं पदस्थापन पूर्णतः डिजिटल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया गया।*
*यह बिहार का संभवतः पहला जिला है,जहां इतने बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण किसी मानवीय हस्तक्षेप के बजाय पूरी तरह डिजिटल ऑनलाइन रैंडमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से किया गया। इस पूरी प्रक्रिया का जिला प्रशासन, मधुबनी के* *आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे संबंधित कर्मियों एवं आम नागरिकों ने पूरी प्रक्रिया को वास्तविक समय में देखा। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं* *जनविश्वास को नई मजबूती मिली* *है* ।
*जिलाधिकारी आनंद शर्मा स्वयं पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे तथा प्रत्येक चरण का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग समय की आवश्यकता है। डिजिटल प्रणाली अपनाने से प्रशासनिक प्रक्रियाएं* *अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, जवाबदेह एवं प्रभावी बनती हैं तथा मानवीय हस्तक्षेप की संभावनाएं समाप्त होती हैं।*
*जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक प्रशासनिक प्रक्रिया को तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। ऑनलाइन रैंडमाइजेशन के माध्यम से सभी कर्मियों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित हुआ* *है। यह पहल सुशासन की भावना को और अधिक सशक्त करेगी तथा भविष्य में भी जिला प्रशासन विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं में ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग करता रहेगा।*
*जिसमे जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड कार्यालय सहित कुल 20 आईटी सहायक, आरटीपीएस के कुल 92 कार्यपालक सहायक एवं जिला लोक शिकायत निवारण तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण के कुल 24 कार्यपालक सहायक, वीबी-जी राम जी के कुल 18 लेखपाल, वीबी जी राम जी के 20-20 कार्यपालक सहायक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 21 कार्यपालक सहायक, 22 आवास पर्यवेक्षक सहित अन्य विभागों यथा-आवास सहायक, जिला आपूर्ति शाखा के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला सहकारिता कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला पशुपालन कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला कृषि कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला कृषि कार्यालय के सहायक तकनीक प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, जिला पंचायत के प्रखंड/पंचायत कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर/आई०टी०सहायक-सह- लेखपाल/तकनीकी सहायक/पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के बी.एम./ प्रखंड लेखपाल/ बी.सी.एम./बी.एच.एम./एच.एम. तथा जिला स्थापना शाखा एवं आई.सी.डी.एस. के लिपिक/राजस्व कर्मचारी/महिला पर्यवेक्षिका/ कार्यपालक सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।* *1700 से अधिक कार्यपालक सहायकों, आई.टी. सहायकों , डेटा एंट्री ऑपरेटरों आदि का एक साथ पूर्णतः डिजिटल माध्यम से स्थानांतरण कर मधुबनी जिला प्रशासन ने प्रशासनिक सुधार* *एवं तकनीकी नवाचार का एक नया मानक स्थापित किया है। यह पहल पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय मॉडल के रूप* में *देखी जा रही है।*
*स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी आदेश जिला प्रशासन, मधुबनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित कर्मी एवं आम नागरिक* *जिला प्रशासन की वेबसाइट से आदेश डाउनलोड कर सकते हैं।*
*——————————————————————-*
================*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
