मधुबनी, 11 अगस्त 2026। भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की टीम ने अलग-अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए।

अभियान के तहत वॉटसन स्कूल मधुबनी, शिवगंगा बालिका विद्यालय मधुबनी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपट्टी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रांटी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलखवार और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साउथ हरिपुर, कलवाही में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यार्थियों को बांटे गए तिरंगे

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। उन्हें अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच ‘सेल्फी विद तिरंगा’ गतिविधि आयोजित की गई, जिसके जरिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्हें वंदे मातरम् के इतिहास और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया।

12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मधुबनी में 12 अगस्त 2026 को सुबह 6:30 बजे शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

आयोजकों की ओर से जिले के युवाओं और अन्य प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #Madhubani #MadhubaniNews #BiharNews #TirangaYatra #Tiranga #IndependenceDay #VandeMataram #SelfieWithTiranga #NationalFlag #Patriotism #NationalUnity #Bihar

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version