सीतामढ़ी। भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों के साथ कुल 288 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शराब बरामदगी और गिरफ्तारी के मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
