सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बेलसंड थाना क्षेत्र में न्यायिक अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक अभियुक्त के चक्रीय परीक्षण के दौरान बिना अनुमति बनाए गए वीडियो को कुछ डिजिटल मीडिया माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाने को लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में भ्रामक एवं अपूर्ण जानकारी प्रसारित की जा रही है।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उक्त मामले में की गई कार्रवाई BNSS के प्रावधानों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिवत की गई है। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड की गई है। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कार्रवाई की तारीख और समय भी अंकित है।
पुलिस के मुताबिक, संबंधित वीडियो साक्ष्य को माननीय न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है। ऐसे में कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित की जा रही एकपक्षीय अथवा अपुष्ट जानकारी को तथ्यात्मक मानना उचित नहीं है।
बिना अनुमति बनाए गए वीडियो के आधार पर खबर न चलाने की अपील
पुलिस ने डिजिटल मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि अभियुक्त के व्यक्तिगत या एकपक्षीय बयान अथवा बिना अनुमति बनाए गए वीडियो के आधार पर भ्रामक और अपुष्ट खबरों का प्रसारण न किया जाए।
पुलिस ने कहा है कि मामले से जुड़े किसी भी तथ्य की पुष्टि के लिए अधिकृत प्राधिकारी से संपर्क किया जाए, ताकि सही और प्रमाणित जानकारी ही सार्वजनिक हो सके।
पुलिस के इस स्पष्टीकरण के बाद मामले से जुड़े वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया
#Sitamarhi #Belsand #BelsandPolice #SitamarhiPolice #BiharPolice #PoliceClarification #BNSS #LegalAction #CrimeNews #SocialMediaNews #FactCheck #BiharNews #सीतामढ़ी #बेलसंड #बेलसंडपुलिस #बिहारपुलिस #पुलिसस्पष्टीकरण #बीएनएसएस #क्राइम_न्यूज़
गया है।
