प्रेस विज्ञप्ति

05–10–2026

*सीतामढ़ी* । पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन में सतत विकास लक्ष्य (SDG) के स्थानीयकरण के थीम-03 ‘बाल हितैषी ग्राम पंचायत’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र, सीतामढ़ी में एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहभागिता को केंद्र में रखकर बाल हितैषी ग्राम पंचायत की परिकल्पना को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना रहा । प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास निगम तथा आईसीडीएस के जिला, प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इनमें DMC, CDPO एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान PPT के माध्यम से बाल हितैषी ग्राम पंचायत की अवधारणा, प्रमुख आयाम, समुदाय एवं विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा स्थानीय संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, पंचायत स्तर पर आवश्यक समन्वय, सहभागिता एवं समयबद्ध कार्यवाही पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण से संबंधित प्रतिभागियों की उपस्थिति एवं आवश्यक आंकड़ों को TMP पोर्टल पर अपलोड किया गया तथा प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डीपीआरसी शंकर कुमार, यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, परियोजना प्रबंधक गगन कुमार, बीपीएम रवि शेखर आज़ाद एवं सुगमकर्ता वीरेन्द्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर DMC देवजीत चक्रवर्ती, CDPO रम्भा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका वंदना कुमारी, विकास, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version