रबी सीजन की प्रमुख फसल आलू की बुआई को बढ़ावा देने और किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर उन्नत किस्म का आलू बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत पंजीकृत किसानों को आलू बीज की खरीद पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से सीधी सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है।

योजना प्रभारी भानुप्रताप तिवारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और रोगमुक्त बीज सुलभ कराने के लिए यह पहल की गई है, जिससे प्रति हेक्टेयर पैदावार में बढ़ोतरी हो सके। जिले में कुफरी बहार व कुफरी सिंदरी वेराईटी के आलू बीज 41- 41 क्विंटल उपलब्ध हैं। कुफरी बाहर 3480 प्रति क्विंटल वह कुफरी सिंदरी 3630 रुपये प्रति क्विंटल उपलब्ध है।अनुदान का लाभ पाने के लिए किसानों का कृषि एवं उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। अनुदान की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

इच्छुक किसान उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी) जमा कराएं, ताकि समय रहते बीज प्राप्त कर बुआई शुरू की जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version