बथनाहा थाना कांड संख्या-385/17 ( लूट से संबंधित मामले में) अप्राथमिकी अभियुक्त अजीत गिरी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[23/03, 1:46 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
[23/03, 2:47 pm] Social Media: बेलसंड थानांतर्गत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[23/03, 8:09 pm] Social Media: आज दिनांक 22.03.2026 को पुलिस निरीक्षक, सदर द्वारा डुमरा थाना में लंबित कांडों/मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[23/03, 8:13 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
[23/03, 8:15 pm] +91 91990 97465: आज बैरगनिया थाना ,श्रम विभाग द्वारा गठित धावा दल , एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाकर सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत: 2 अलग अलग होटल से कुल 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों की उम्र 9 से 14 वर्ष है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह में आवासित करवाया गया। FIR दर्ज किए जाने की प्रक्रिया अग्रेत्तर की गई है।
[23/03, 8:16 pm] Social Media: आज दिनांक-23.03.2026 को सोनबरसा थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अलग-अलग कांडों में कुल 1334.25 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विधिवत् विनष्टिकरण किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
