समारोह में प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर द्वारा परेड की सलामी ली गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय, सीतामढ़ी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, कदमताल, मार्च पास्ट, सलामी एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास, समन्वय एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों से सत्य, न्याय, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही,प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारीगण, अधिकारीगण,पुलिसकर्मी एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version