पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[20/05, 12:33 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[20/05, 1:11 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
[20/05, 1:39 pm] Social Media: आज दिनांक 20-05-2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलांतर्गत बेला, परिहार समेत अन्य थाना क्षेत्रों में ओ०डी० जांच , गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
[20/05, 2:01 pm] Social Media: परिहार थाना कांड संख्या 163/24(अपहरण से संबंधित मामले में) प्राथमिकी अभियुक्त विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[20/05, 2:12 pm] Social Media: परिहार थाना कांड संख्या एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित 51 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[20/05, 3:33 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु *जन शिकायत सुनवाई* का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 20/05/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[20/05, 6:02 pm] Social Media: डुमरा थाना कांड संख्या 142/26 (हत्या से संबंधित मामले) के अभियुक्तों क्रमशः 1. राहुल कुमार 2. सुधीर राय 3. मनी राय 4. संजीव राय 5. सुनील राय 6. रीता देवी एवं 7. संजय पंडित सभी ग्राम-सीरा, थाना – डुमरा, जिला सीतामढ़ी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र का विधिवत् चस्पा किया गया।
[20/05, 6:02 pm] Social Media: सीतामढ़ी थानांतर्गत (भासर पिकेट) एक चारपहिया वाहन से 110 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version