पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
[16/05, 7:18 pm] Social Media: भूतही थाना कांड संख्या 99/25 ( बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामले) में प्राथमिकी अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ पंचटकिया को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[16/05, 7:51 pm] Social Media: आज दिनांक 16.05.2026 को अंचल निरीक्षक कार्यालय, सदर में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को पुलिस कार्यों का व्यावहारिक एवं विधिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध अनुसंधान, जनसुनवाई, गश्ती, अभिलेख संधारण सहित विभिन्न पुलिस प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही पुलिस कार्यों के प्रभावी, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
[16/05, 11:16 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[17/05, 2:06 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा महिंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना के घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा की गई तथा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-सदर-1, थानाध्यक्ष महिंदवारा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
[17/05, 2:26 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[17/05, 3:08 pm] Social Media: बेलसंड थानांतर्गत दो अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version