सीतामढ़ी स्थित माता जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में आज प्रसिद्ध लेखिका, समाजसेवी, शिक्षाविद और परोपकारी व्यक्तित्व सुधा मूर्ति का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका सम्मान मिथिला की पारंपरिक कला से जुड़े अंगवस्त्र और माता जानकी के उद्भव से संबंधित प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
सुधा मूर्ति देश की प्रतिष्ठित लेखिकाओं और समाजसेवियों में शामिल हैं। वह Infosys के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उन्होंने लंबे समय तक Infosys Foundation के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा की लोकप्रिय लेखिका सुधा मूर्ति की कई पुस्तकें पाठकों के बीच काफी चर्चित रही हैं। वर्ष 2024 में भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।
सुधा मूर्ति जैसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील व्यक्तित्व का माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी और पुनौरा धाम पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर माना जा रहा है।
पुनौरा धाम को लेकर स्थानीय स्तर पर यह कामना की गई कि माता जानकी की कृपा से यह पवित्र धाम आने वाले समय में न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बने।
इस अवसर पर माता जानकी की जयकार के साथ सभी ने पुनौरा धाम के निरंतर विकास और वैश्विक धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान की मंगलकामना की।
जय सिया राम। 🙏🚩
जय माता जानकी। 🌺
पुनौरा धाम की जय। 🙏#SudhaMurty #SudhaMurthy #PunauraDham #Sitamarhi #MataJanki #JankiJanmabhoomi #MithilaPainting #SudhaMurti #Infosys #InfosysFoundation #SitaamrhiNews #BiharNews #Mithila #JanakiDham #PunauraDhamNews
