प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–05–10–2026

सीतामढ़ी, 05 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्‌देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों को ऋण सुविधा, बैंकिंग सेवाओं तथा योजना से संबंधित अन्य लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, लाभार्थियों की ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विशेष ऋण आउटरीच शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों एवं स्थानों पर किया जाएगा-

1.06 अक्टूबर 2026- प्रखंड विकास कार्यालय, बथनाहा

2.07 अक्टूबर 2026 – प्रखंड विकास कार्यालय, रुन्नीसैदपुर

3.08 अक्टूबर 2026 जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी।

4.09 अक्टूबर 2026 राजेंद्र भवन, सीतामढ़ी

जिले के सभी पात्र पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों एवं पारंपरिक कारीगरों/शिल्पकारों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविर में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इन शिविरों का मुख्य उ‌द्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version