फतुहा नगर मंडल भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की गई है।

भाजपा फतुहा नगर मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नगर मंडल क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न मंच-मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख और सह प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।

शाम 6 से 7 बजे तक जलाया जाएगा दीप

जारी अपील में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर और उनके राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए लोग अपने घरों तथा आसपास के धार्मिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाएं।

इसके लिए शाम 6 बजे से 7 बजे तक दीप जलाने की अपील की गई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई देने का आग्रह किया गया है।

भाजपा नगर मंडल की अपील में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए से जुड़े कार्यकर्ताओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्राओं और आम लोगों से भी इस आयोजन में सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।

यह अपील भाजपा फतुहा नगर मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी की ओर से जारी की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version