*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 30/06/2026*
==================

*⬛ पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के* *परिजन को 2* *लाख रुपये की बीमा राशि* *का भुगतान*
*मधुबनी, 30 जून,* प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत मधुबनी जिले में एक और पात्र लाभार्थी परिवार को बीमा दावा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया।
लीड बैंक, मधुबनी के अनुसार स्वर्गीय घनश्याम कुमार यादव, निवासी ओलीपुर, वलीपुर, झंझारपुर (मधुबनी) के निधन के उपरांत उनके नामित (नॉमिनी) एवं पुत्र गणेश कुमार को 2,00,000 रुपये की बीमा दावा राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह दावा इंडियन बैंक, मधुबनी के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटाया गया।
लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके तहत मात्र कम प्रीमियम पर पात्र खाताधारकों को जीवन बीमा का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। किसी बीमाधारक की मृत्यु होने पर उसके नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने जिले के सभी पात्र बैंक खाताधारकों से अपील की कि वे इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर स्वयं एवं अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही बैंक शाखाओं से समय-समय पर अपने बीमा कवरेज की स्थिति की जानकारी लेते रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।- —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version