नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि हालिया विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने भारत से जलवायु मुआवजे की मांग की है।

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में विदेश मंत्री ने इन दावों को स्पष्ट रूप से गलत बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार ने भारत या किसी अन्य देश से किसी तरह के मुआवजे की मांग नहीं की है

शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल का उद्देश्य किसी देश से मुआवजा मांगना नहीं, बल्कि हिमालयी क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को लेकर वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करना है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिलकर काम करने और सहयोग बढ़ाने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version