समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 25/03/2026

नमामि गंगे कार्यक्रम” के अर्न्तगत ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) का दिनांक-26.03.2026 को होगा आयोजन

मधुबनी 25 मार्च 2026

“नमामि गंगे कार्यक्रम” के अर्न्तगत ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) का दिनांक-26.03.2026 को वाट्सन उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित की जायेगी।

पूर्व में जिला गंगा समिति “नमामि गंगे कार्यक्रम” के अंतर्गत दिनांक-25.03.2026 को 11:00 बजे पुर्वा० से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच ज्ञान प्रतियोगिता(क्विज़) का आयोजन किया जाना था, अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम नहीं हो सका। जिसके पश्चात जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा से प्राप्त निदेश के आलोक में अब यह कार्यक्रम दिनांक-26.03.2026 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें मधुबनी शहर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालय से 3 बच्चों के एक समूह को उक्त आयोजन में शामिल किया जायेगा। ———————– ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version